WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

MP कैडर के IAS अधिकारी ज्ञानेश्वर पाटिल को मिला महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार

445

MP कैडर के IAS अधिकारी ज्ञानेश्वर पाटिल को मिला महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार

मुंबई: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मुंबई में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2003 बैच के IAS अधिकारी ज्ञानेश्वर पाटिल को महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार मिला हैं।
पाटिल वर्तमान में मुंबई स्थित सांता क्रूज़ एक्सक्लूसिव एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन (एसईईपीजेड एसईजेड) के विकास आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं , को कांडला स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र के विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 28 अक्टूबर, 2025 से 27 जुलाई, 2026 तक या नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नौ महीने की अवधि के लिए पाटिल को अतिरिक्त प्रभार सौंपने को मंजूरी दे दी है।