WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap: ₹5000 की रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार

274
WhatsApp Image 2026 02 26 At 14.54.40

Lokayukta Trap: ₹5000 की रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार

जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने आज कटनी में जिला पंचायत कार्यालय में ट्रैप कर जिला पंचायत के लेखापाल को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में आवेदक आशीष कुमार दुबे पिता श्री ओंकार प्रसाद दुबे उम्र 40 साल निवासी ग्राम निगहरा तहसील बडवारा जिला कटनी है। जबकि आरोपी- सत्येंद्र सोनी, पिता श्री स्व श्री मुलायम चंद सोनी उम्र -48 वर्ष, पद- लेखापाल जिला पंचायत कटनी है।

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक आशीष कुमार दुबे को निलंबन से बहाल करवाने के एवज में आरोपी सत्येंद्र सोनी लेखापाल जिला पंचायत कटनी द्वारा आवेदक से विवो वी 70 मोबाइल की मांग की जा रही थी जिसकी कीमत वर्तमान में मार्केट में 53999 रूपये है, आवेदक द्वारा निवेदन करने पर पहली किस्त के रूप में 5000 रु तथा फरवरी का वेतन मिलने पर 10000 एवं शेष राशि बहाल होने पर वेतन मिलने के उपरांत किस्त के रूप मे रिश्वत की मांग की जा रही है।

आज दिनांक 26.02.26 को आरोपी उपरोक्त को ₹5000 की पहली किस्त लेते हुए जिला पंचायत कटनी में स्थापना शाखा में रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य-टी.एल.ओ निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक श्री बी एम नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।