WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर बोला बड़ा हमला ,तेहरान में कई जगह धमाके!

487

इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर बोला बड़ा हमला तेहरान में कई जगह धमाके!

इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है. इजरायल ने ईरान में बड़ा हमला कर दिया है. तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में कई जगह धमाके सुने गए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है. यह घोषणा उस समय की गई जब इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू होने की पुष्टि की है. इजराइल ने तेहरान में हुए अचानक हमलों में USA भी शामिल था.

सुरक्षित ठिकाने पर भेजे गए खामेनेई

एक ईरानी अधिकारी के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्लाह अली खामेनेई, तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक ‘सुरक्षित स्थान’ पर ले जाया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इजरायली वायुसेना ने ईरान में कई टारगेट को निशाने पर लिया है.

तेहरान में कई धमाकों की आवाजें

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिनकी पुष्टि ईरानी टीवी चैनलों से जुड़े स्रोतों ने भी की है. इन रिपोर्टों ने बताया कि इजरायल ने दर्जनों सैन्य ठिकानों और कुछ संवेदनशील जगहों को निशाना बनाया.