WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Food and Drug Administration Action : खाद्य सुरक्षा विभाग की आलोट में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाहीं! 

334

Food and Drug Administration Action : खाद्य सुरक्षा विभाग की आलोट में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाहीं! 

Ratlam : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा जिले के आलोट में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। कमलेश जमरा द्वारा रविवार को ताल, आलोट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्राम सुरजना में पनीर बनाने की डेरियों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए वहीं स्थित सांवरिया डेयरी से पनीर और घी तथा चामुंडा मिल्क सेंटर से पनीर के नमूने लिए। इसके बाद बरखेड़ा कला में स्थित होटल्स का निरीक्षण कर मेहता होटल से मिठाई का नमूना लिया। चामुंडा मिल्क सेंटर एवं मेहता होटल दोनों ही पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया, इन दोनों के विरुद्ध बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य व्यवसाय करने का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

IMG 20260301 WA0172

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा ने बताया कि लिए गए सभी नमूने भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी खाद्य संस्थानों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए!

IMG 20260301 WA0173