WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ADJ की पत्नी का शव ट्रेन में मिला, स्टेशन पर इंतजार करते रहे पति

597

ADJ की पत्नी का शव ट्रेन में मिला, स्टेशन पर इंतजार करते रहे पति

चित्तौड़गढ़  ज़िले के निंबाहेड़ा में पदस्थ ADJ राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान का शव बुधवार को ट्रेन के टॉयलेट में मिला। दोनों 3 मार्च की रात जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में चित्तौड़गढ़ आने के लिए सवार हुए थे, लेकिन दोनों का रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में था। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान वॉशरूम गईं महिला जब बाहर नहीं निकलीं, तो हड़कंप मच गया। अंततः जावरा रेलवे स्टेशन पर गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा की यात्रा कर रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन के अलग-अलग कोच में सवार थे। निंबाहेड़ा स्टेशन आने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने फोन कर पति को बताया था कि वे वॉशरूम जा रही हैं।

चित्तौड़गढ़ में स्टेशन पर इन्तजार करते रहे

ट्रेन जब चित्तौड़गढ़ पहुंची तो जज राजकुमार चौहान अपनी बर्थ से उतरकर पत्नी का इंतजार करने लगे। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब पत्नी कोच से बाहर नहीं आईं, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया। पहले मंदसौर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर उषा चौहान अचेत अवस्था में मिलीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया जा रहा है।परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ जोधपुर ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।