WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhopal News: न्यू मार्केट में वाहन खड़े करने जगह ढूंढती महिलाएं हो रही परेशान, पिंक पार्किंग में अब पुरुषों का कब्जा

240

Bhopal News: न्यू मार्केट में वाहन खड़े करने जगह ढूंढती महिलाएं हो रही परेशान, पिंक पार्किंग में अब पुरुषों का कब्जा

भोपाल: भोपाल के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल न्यू मार्केट में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई पिंक पार्किंग अब बर्बाद हो गई है। महिलाओं के लिए आरक्षित इस पार्किंग स्थल पर अब पुरुषों के वाहन पार्क होते हैं जिससे यह व्यवस्था केवल नाम मात्र की रह गई है।

नगर निगम ने यहां महिलाओं के लिये पिक पार्किंग शुरू की थी। इसके लिए अलग से स्थान चिन्हित कर सकेतक भी लगाए गए थे, लेकिन निगरानी और सख्ती की कमी से यहां महिलाओं को ही जगह नहीं मिलती।

हालत यह है कि न्यू मार्केट में पिंक पार्किंग के कुप्रबंधन और नई ‘प्रीमियम पार्किंग’ नीति के कारण स्थितियां अव्यवस्थित हो गई हैं। इस व्यवस्था ने मुख्य सड़क की आधी जगह घेर ली है, जिससे ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या बढ़ गई है। इसके अलावा यहां पर जगह जगह पर अवैध पार्किंग भी हो रही है जिससे लोगी की आवाजाही में दिक्कत हो रही है।