WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

फिल्मी अंदाज में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बन ठेकेदार के घर छापा, 50 तोला सोना और लाखों की नकदी लेकर फरार

मध्य प्रदेश के धार जिले में सनसनीखेज घटना

653

फिल्मी अंदाज में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बन ठेकेदार के घर छापा, 50 तोला सोना और लाखों की नकदी लेकर फरार

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार। धार जिले के बाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ठेकेदार के घर फर्जी इनकम टैक्स छापेमारी कर करीब 50 तोला सोना और लाखों रुपये नकद लूट लिए।
दरअसल ब्राह्मण मोहल्ले में एमपीईबी ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर सुबह करीब 9:40 बजे बिना नंबर की स्कॉर्पियो में पांच बदमाश पहुंचे। इनमें दो खाकी वर्दी में और तीन सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए ब्लैक मनी की शिकायत का हवाला देकर घर की तलाशी ली।
बदमाशों ने अलमारी खुलवाकर करीब 50 तोला सोने के जेवर, 4 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर करीब 15 मिनट में फरार हो गए।
सूचना मिलते ही बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। आरोपियों की तलाश के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है।

कृष्णा मालवीय,पीड़िता ने बताया कि वो आये और बोले हम इनकम टेक्स से आये है। दरवाजा खोलो, मैं अंदर थी। उन्होंने कहा कि भैया को बुलाओ, भैया को बुलाओ- हम इन्कम टैक्स वाले हैं। ठीक है अंदर आने दो। दरवाजा खोलने के बाद उन्होंने गोदरेज की अलमारी खोल के देखी , लकड़ी की अलमारी देखी, बिस्तर पेटी देखी और अंदर लाकर की चाबी मांगी तो मैंने लाकर की चाबी दे दी। ऊपर भी जाके सब देख के आये तो फिर हमको एक कमरे में बंद कर दिया। पांच लोग थे। मेरा हार ले गए, कंदौरा ले गए, चूड़ियां ले और छोटी बेटी के जेवर भी ले गए। करीब 50 तोला सोना और नगद में चार 4 लाख होंगे। हाँ चारों तरफ से दरवाजा लगा दिया और मेरे को शंका हुई।

इस संबंध में मयंक अवस्थी, धार एसपी ने कहा कि
आज सुबह बाग थाना अंतर्गत यह सूचना प्राप्त हुई है सुबह करीब साढे 9 बजे कुछ 7 से 8 लोग बाग निवासी शासकीय ठेकेदार के घर पर आए और यह बोले की हम इनकम टैक्स ऑफिसर्स है। ऐसा बोलकर वह घर मे आए और उसके पश्चात उन्होने उन सभी ने एक जगह बैठने को बोला और मोबाईल फोन ले लिए और उनके घर की तलाशी और अलमारी की चाबी वगैराह लेकर तलाशी ली और वस्तु लेकर चले गए। तत्काल पुलिस को सुचना मिलते ही सभी क्षेत्रो मे नाका बंदी करी और एफआईआर पंजीबद्ध करके जांच कर रहे है। जो फरीयादी है उनके द्वारा विस्तृत जानकारी दी जा रही है। एफआईआर में उसका उल्लेख किया जाएगा।