WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Flight of Talent : किंजल सोनी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में फहराया सफलता का झंडा!

401
WhatsApp Image 2026 03 26 At 16.02.03

Flight of Talent : किंजल सोनी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में फहराया सफलता का झंडा!

​Kushalgarh : ​राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में कुशलगढ़ की होनहार छात्रा किंजल सोनी ने शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया है। बता दें कि किंजल ने कड़ी मेहनत और एकाग्रता के बल पर परीक्षा में 90% अंक हासिल किए हैं।

बिटिया की इस काबिलियत पर ​पिता और परिवार में हर्ष की लहर!

​किंजल के पिता ललित सोनी ने अपनी सुपुत्री की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उसकी निरंतर मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया जैसे ही किंजल के उत्कृष्ट अंकों की सूचना मिली, उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

​इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने दी बधाई!

​किंजल की इस विशेष सफलता पर उनके सभी इष्ट मित्रों, परिजनों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें फूलों और मिठाइयों के साथ बधाई दी। सभी शुभचिंतकों ने किंजल के उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की मंगलकामना की है और आशा व्यक्त की है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर क्षेत्र को गौरवान्वित करेंगी!