WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से खुला दूध महंगा, 5 रुपये लीटर तक बढ़ सकती है कीमत

336

Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से खुला दूध महंगा, 5 रुपये लीटर तक बढ़ सकती है कीमत

मध्यप्रदेश के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। 1 अप्रैल से खुला दूध महंगा हो जाएगा। मध्यप्रदेश दुग्ध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला के अनुसार प्रदेश के बड़े शहरों में 2 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

मध्यप्रदेश दुग्ध विक्रेता महासंघ का कहना है कि अगर पशु आहार जैसे कपास खली, चारा और भूसे के दाम बढ़ते रहे तो भविष्य में दोबारा खुले दूध की कीमतों पर विचार किया जा सकता है।

1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

खुले दूध की नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी। घर पहुंचाने पर दूध 63 रुपये लीटर मिलेगा। इसमें 1 रुपये होम डिलीवरी का जोड़कर आपको 64 रुपये लीटर दूध मिलेगा। वहीं डेयरी या दुकान पर 65 रुपये लीटर दाम होंगे।

सांची ने नहीं बढ़ाई कीमत

खुला दूध बेचने वालों ने दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं सांची ने पैकेट वाले दूध के दाम बढ़ाने का अभी कोई फैसला नहीं लिया है। सांची के CEO बलवीर शर्मा ने कहा कि फिलहाल सांची के दूध की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।