WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कमरे में मिली आरक्षक की लाश, फैली सनसनी

220
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

कमरे में मिली आरक्षक की लाश, फैली सनसनी

भोपाल: कमला नगर इलाके में एक आरक्षक की लाश उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रेडिया कॉलोनी में रहने वाले 38 वर्षीय रामू कुमरे पुलिस विभाग की रेडियो शाखा में आरक्षक थे। कल रात पड़ोसियों को जब उनके घर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का गेट तोड़कर देखा तो वह मृत अवस्था में पडेÞ हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया कि वह उनके परिजन नेहरू नगर में रहते थे, और वह अकेले ही सरकारी मकान में रहते थे। अब उनकी मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

काम से लौटकर युवक ने फांसी लगाई

अरेरा हिल्स पुलिस ने बताया कि वल्लभ नगर में रहने वाल सिद्वार्थ राय चार इमली में स्थित बंगलों में खाना बनाने का काम करता था। कल शाम वह अपना काम करके घर लौटा और फांसी लगा ली। हालांकि परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर गांधीनगर में रहने वाले 16 वर्षीय अमन ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुाशी कर ली। सुसाइड नहीं मिलने से कारणों का पता नहीं चल सका है। वह कचरा उठाने का काम करता था।