WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

हनुमंत जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सागर, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम!

302
WhatsApp Image 2026 04 02 At 20.09.59

हनुमंत जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सागर, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम!

Ratlam : जिला चिकित्सालय स्थित कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में गुरुदेव महंत मनोहर दास बैरागी (घिनोदा वाले) के पावन सानिध्य में हनुमंत जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति की अनुपम छटा से आलोकित हो उठा, जहां गूंजते भजन, श्रद्धा से भरे जयकारे और दीपों की ज्योति ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इस पावन अवसर परआयोजित विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

भक्तों ने एक स्वर में भगवान हनुमान जी से जिला चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, निरोगी जीवन और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। धर्म और मानव सेवा का यह अद्भुत संगम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनाकार्यक्रम के मुख्य यजमान बाल चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अखंडप्रताप सिंह एवं उनका परिवार रहा, जिन्होंने पूर्ण समर्पण भाव से आयोजन को सफल बनाया।

WhatsApp Image 2026 04 02 at 20.09.20

विशिष्ट अतिथियों में काजल गुरु, पंडित संजय शिवशंकर दुबे, वरिष्ठ पत्रकार रमेश टाक, शिक्षाविद श्वेता विन्चुरकर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक अरोरा, जितेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह जादौन, क्षय रोग विभाग प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, रेडक्रॉस सोसायटी संचालक हेमंत मूणत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति रही।

इसके साथ ही चेतन व्यास, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिसोदिया, सुनील निरंजनी, मनीष शर्मा, अंकित कोठारी, रोहित मीणा, लखन दास बैरागी, पिंटू दास बैरागी, युगल किशोर सेन, सुरेश जोशी, हेमा निरंजनी, दीपा बाली, मीना वर्मा, वर्षा मीणा, यशोदा बाई बैरागी, रीना पारख एवं पदमा मैडम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

समापन भावपूर्ण महाआरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित किए गए। यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और सामूहिक आस्था का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया, जहां हर हृदय में श्रद्धा, हर मन में सेवा और हर चेहरे पर संतोष की झलक दिखाई दी!