WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukta Trap: बड़वानी जिले में 7,000 रुपये की रिश्वत लेते लेखा शाखा प्रभारी रंगे हाथों पकड़े गये

340
WhatsApp Image 2026 04 06 At 16.44.59

Lokayukta Trap: बड़वानी जिले में 7,000 रुपये की रिश्वत लेते लेखा शाखा प्रभारी रंगे हाथों पकड़े गये

बड़वानी: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित लोकायुक्त संगठन इंदौर ने आज बड़वानी जिले के राजपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं लेखा शाखा प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

लोकायुक्त संगठन इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि 36 वर्षीय प्रदीप मण्डलोई को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्त में लिया गया।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक, निवासी ग्राम बकवाड़ी बाबूलाल नरगावे ने शिकायत की थी कि उनके पुत्र के निधन के बाद पुत्रवधु को मिली अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण क्रमांक भोपाल से मंगवाने और वेतन जारी कराने के एवज में प्रदीप मंडलोई 8,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर 6 अप्रैल को ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को कार्यालय के स्थापना कक्ष में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।