WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मन्दसौर पुलिस द्वारा गांधी चौराहे पर हुई हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

217
WhatsApp Image 2026 04 08 At 19.26.09

मन्दसौर पुलिस द्वारा गांधी चौराहे पर हुई हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की रात नगर के व्यस्त क्षेत्र गांधी चौराहा निकट चाकूबाजी घटना में आरोपी हत्यारों को सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2026 04 08 at 19.25.25

घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि 05 अप्रेल की रात्रि करीब 09-30 बजे आरोपी युवराज माली एवं रोहित चौहान के द्वारा मृतक अरुण वर्मा निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर को पुराने गाली गलौज के विवाद के चलते बातचीत हेतु गांधी चौराहे पर बुलाया था। जहां बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम देकर मृतक अरुण वर्मा पर जान से मारने की नियत से अरुण वर्मा को चाकू मारकर घायल कर दिया था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना के पश्चात से ही आरोपीगण फरार थे।

WhatsApp Image 2026 04 08 at 19.25.26

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में पृथक पृथक पुलिस टीम मंदसौर एवं आस पास के जिलो रतलाम, अलीराजपुर, पेटलावद मे आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु भेजी गई थी। अंततः प्रकरण के दोनों आरोपियों युवराज पिता रवि माली उम्र 19 साल नि कर्मचारी कॉलोनी अभिनंदन नगर कॉलोनी मन्दसौर एवं रोहित पिता शंकरलाल चौहान उम्र 23 साल नि अलावदाखेड़ी मंदसोर को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस कार्यवाही में जितेन्द्र भास्कर नगर पुलिस अधीक्षक (विवेचना अधिकारी) के निर्देशन में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली, विनोद नामदेव, अजयसिंह, शेलेन्द्र सिह, नरेन्द्र सिंह, मोहित पंवार, अरुण कुमाऱ, हरिश राठौर, जितेन्द्र मालोदे, अमित पांचाल, सुधीर राठौर, समरथ चौहान, मनीष धौलपुरिया, ईश्वर धाकड़, भगवान दास, वसीम अकरम, आशुतोष गिरी, सैनिक रामेश्वर कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।