WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी का गोवर्धन, वृंदावन, मथुरा व आगरा का दो दिवसीय दौरा

223
WhatsApp Image 2026 04 11 At 18.30.39

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी का गोवर्धन, वृंदावन, मथुरा व आगरा का दो दिवसीय दौरा

श्री देवनानी आगरा में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद की बैठक में लेंगे भाग

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को उत्तरप्रदेश और राजस्थान के ब्रज क्षेत्र और आगरा के दो दिवसीय दौरे पर जयपुर से रवाना होंगे । देवनानी रविवार को गोवर्धन जाएंगे, जहां वे गिरिराज जी एवं पूंछरी के लोठा के दर्शन करेंगे।

इसके बाद देवनानी वृंदावन में श्री, श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शन करेंगे तथा संत प्रेमानंद महाराज से भी भेंट करेंगे। देवनानी वृंदावन से मथुरा जाएंगे, जहां वे श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने भी जायेंगे ।

स्पीकर देवनानी सोमवार को आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताज महल एवं आगरा के लाल किले का अवलोकन करेंगे। साथ ही वे आगरा में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनानी सोमवार को रात जयपुर लोट आएंगे।