WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Update: MP में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 42 तक जाएगा, उत्तर भारत में 17 अप्रैल से बारिश/बर्फबारी 

455

Weather Update: MP में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 42 तक जाएगा, उत्तर भारत में 17 अप्रैल से बारिश/बर्फबारी 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत अभी शांत है, अलबत्ता ठंडी हवाओं संग बादलों का हल्का प्रवेश पश्चिम द्वार से चल रहा है। इसी के दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का पदार्पण होगा जिससे लद्दाख में बर्फबारी और कश्मीर, हिमाचल और बाद में उत्तराखंड में बारिश की स्थिति आंधी तूफान के साथ बनेगी।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने से तापमान में वृद्धि बनी हुई है। जबलपुर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40/41 डिग्री और इंदौर भोपाल में 39/40 डिग्री हो रहा है। वहीं निमाड़ में 41 से 42 डिग्री पर पहुंचने की संभावना भी बन रही है। न्यूनतम तापमान प्रदेश में 23 से 25 के बीच चल रहा है। सोमवार से रात का तापमान 23-25 से बढ़ता हुआ माह के अंत तक 29 डिग्री तक ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर तक हो जाएगा। यहां अंत में बारिश की संभावना भी बनेगी। इंदौर में रात का तापमान 27 डिग्री तक जाएगा जो अभी 23 डिग्री चल रहा है।

दक्षिण भारत में केरल को छोड़कर बारिश का मौसम अभी नहीं बन रहा है, लेकिन तेलंगाना में भी हल्की बारिश की संभावना इस सप्ताह बन रही है। मई प्रारंभ से मौसम करवट ले सकता है।