WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

हॉस्टलों में घटिया भोजन परोसने की वॉट्सअप पर होगी सीधी शिकायत

175

हॉस्टलों में घटिया भोजन परोसने की वॉट्सअप पर होगी सीधी शिकायत

भोपाल. राजधानी में केयरिंग फॉर अवर फ्यूचर अभियान के तहत हॉस्टलों के भोजन पर अब प्रशासन नजर रखेगा। हॉस्टलों में घटिया भोजन परोसने की सीधी शिकायत अब 9644072525 पर कर सकेंगे। इस चेटबोट पर शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, जिससे छात्र आसानी से शिकायत कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि कॉलेज और निजी हॉस्टलों में यह समस्या अकसर सामने आती है, लेकिन छात्र डर के कारण खाने से जुड़ी कोई शिकायत नहीं करते। इस कारण से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

शहर में हॉस्टल निवासरत छात्रों के डाइट चार्ट और फास्ट फूड से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग हॉस्टलों में इसे लेकर एक मुहिम चला रहा है। विभाग की करीब 15 टीमें अब तक शहर के 15 से अधिक हॉस्टलों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरुक कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा छात्रों को घटिया भोजन मिलने की सीधी शिकायत करने के लिए भी जागरुक किया गया।