WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Action of Administration: इंदौर में 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए

337
WhatsApp Image 2026 04 20 At 19.36.52

Big Action of Administration: इंदौर में 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए

इंदौर: इंदौर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेशकीमती शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में प्रशासनिक अमले द्वारा ग्राम खजराना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026 04 20 at 19.36.51

एसडीएम जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि शासकीय सीलिंग की भूमि, खसरा क्रमांक 442/1, क्षेत्रफल लगभग 30,000 वर्गफीट पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान यहां निर्मित कुल 12 मकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि मुक्त कराई गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपए है।

WhatsApp Image 2026 04 20 at 19.36.52 1

कार्रवाई के दौरान एसीपी खजराना श्री कुंदन मंडलोई, तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया सहित श्री कमलेश कुशवाह, श्री अशोक परमार, थाना प्रभारी श्री मनोज सेंधव, रिमूवल अधिकारी श्री बबलू कल्याणे तथा राजस्व, पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर उपस्थित रहा। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026 04 20 at 19.36.52 2