WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत मामले में कोर्ट से मिली बड़ी राहत 

335

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत मामले में कोर्ट से मिली बड़ी राहत 

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत मामले में NDPS कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने उनके सारे बैंक अकाउंट्स अनफ्रीज करने का आदेश दिया है और साथ NCB को फटकार भी लगाई है. एनसीबी ने सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस में साल 2020 में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और मां के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए थे, जिससे वो उनका इस्तेमाल नहीं कर सकते थे. पर अब कोर्ट ने डी-फ्रीज करने का आदेश दिया है. साथ ही इसके लिए एनसीबी को जिम्मेदार ठहराया.

NDPS कोर्ट ने कहा कि एनसीबी ने बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करने में जरूरी प्रक्रिया और कानूनी नियमों का पालन नहीं किया. चूंकि, प्रक्रिया में कमी रखी, इसलिए बैंक अकाउंट्स को फ्रीज रखना उचित नहीं है. अब इस फैसले के बाद रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार आराम से बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर पाएंगे. मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के बैंक अकाउंट्स पर यह रोक 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान लगी थी, जिसमें हत्या और ड्रग्स का एंगल सामने आया था. सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी इसमें शामिल थीं, लेकिन पिछले साल सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी.