WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SP Honours Outstanding Performers : उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित!

229
WhatsApp Image 2026 04 30 At 1.05.18 PM

SP Honours Outstanding Performers : उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित!

Ratlam : एसपी अमित कुमार ने अभिनव पहल करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक समीक्षा के दौरान सम्मानित करने की परंपरा शुरू की हैं। इ तारतम्य में बुधवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गत सप्ताह सराहनीय कार्य करने वाले 9 पुलिसकर्मियों को प्रसंशा-पत्र प्रदान किए। इस मौके पर DSP आनन्द सोनी ने भी कर्मचारियों को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस पहल से पुलिस बल में सकारात्मक (Positive) प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी। सम्मानित होने वालों में थाना स्टेशन रोड़ के प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, थाना माणकचौक के आरक्षक हेमन्त यादव, यातायात शाखा के प्रधान आरक्षक गोपाल अटोलिया, जावरा शहर के आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, थाना माणकचौक के चंदरसिंह मार्को, दीनदयाल नगर थाना के आरक्षक सुनील राठौर, औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना के आरक्षक बालकृष्ण पाटीदार, ताल के आरक्षक प्रीतम लोहार तथा ढोढर चौकी थाना रिंगनोद के आरक्षक शोभाराम शर्मा शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, चोरी के मामलों के खुलासे, यातायात प्रबंधन शिकायतों के त्वरित निराकरण, जिलाबदर फाइल तैयार करने, रिकॉर्ड संधारण, अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, अपहृत बालक की सुरक्षित बरामदगी तथा अवैध हथियारों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने को लेकर सम्मानित किया गया!