WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Minor IAS Reshuffle in MP: संजय शुक्ल बने ACS होम, अरविंद दुबे को मिला अतिरिक्त महत्वपूर्ण दायित्व

294
Additional Charge and Reshuffle of IAS Officers

Minor IAS Reshuffle in MP: संजय शुक्ल बने ACS होम, अरविंद दुबे को मिला अतिरिक्त महत्वपूर्ण दायित्व

भोपाल: राज्य शासन ने आज देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में फेर बदल किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल अब अपर मुख्य सचिव गृह विभाग बनाए गए हैं। उनके पास विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार यथावत बना रहेगा।
शिवशेखर शुक्ला अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को अब अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। वह अपर मुख्य सचिव संस्कृति विभाग और आयुक्त सह संचालक स्वराज संस्थान और न्यासी सचिव भारत भवन बने रहेंगे। संजय शुक्ल और शिव शेखर शुक्ला दोनों 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 23.24.12
इसी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के अधिकारी मुख्यमंत्री के अपर सचिव और राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के एमडी और आयुक्त उद्यानिकी को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक जनसंपर्क मध्य प्रदेश का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।