WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Online Betting Business : दुबई-दिल्ली के सटोरियों के इशारों पर इंदौर में संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टे कारोबार के 7 सटोरिए धराए!

451
WhatsApp Image 2026 05 06 At 16.06.41

Online Betting Business : दुबई-दिल्ली के सटोरियों के इशारों पर इंदौर में संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टे कारोबार के 7 सटोरिए धराए!

क्राइम ब्रांच टीम ने किया भंडाफोड़, पूछताछ में कई बड़े राज का खुलासा!

दिल्ली का प्रमुख सरगना अभी भी गिरफ्त से बाहर!

Indore : इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने उषा नगर के एक फ्लैट से 7 सटोरियों को दबोचा हैं। दरअसल अपने दुबई और दिल्ली के आकाओं के इशारों पर यह बाहरी लोग इंदौर में ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार बेखौफ संचालित कर रहे थे।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 16.06.41 1

लेकिन इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने इस बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है और सात लोगों जिनमें शंशाक अग्रवाल निवासी शिवपुरी,मुकेश गुप्ता निवासी शिवपुरी, निखिल कौशल निवासी शिवपुरी, जतिन शर्मा निवासी गुना, अर्पित तिवारी निवासी शिवपुरी, प्रियांश जैन निवासी शिवपुरी को देर रात छापेमार कार्यवाही के दौरान दबोच लिया है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने इन सटोरियों से 39 मोबाइल, 3 लैपटॉप,नकदी 1 लाख चालीस हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 16.06.41 2

पुलिस अधिकारियों ने चर्चा में बताया कि फिलहाल उषा नगर के साईं नयन अपार्टमेंट से पकड़ाए सभी सातों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है क्राइम ब्रांच अधिकारियों को पूछताछ में पकड़े गए इन आरोपियों ने दुबई और दिल्ली से अपने कनेक्शन होने की बात कबूली है।