WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

पाकिस्तानी कागज पर छापे नकली नोट, फर्जी खाते भी देता था जालसाजों को

307

पाकिस्तानी कागज पर छापे नकली नोट, फर्जी खाते भी देता था जालसाजों को

भोपाल: भोपाल की कोहेफिजा पुलिस की गिरफ्त में आया बंगाली युवक के पास जिस तरह के नकली नोट मिले हैं, वह पाकिस्तानी कागज पर छापे गए थे। इतना ही नहीं आरोपी युवक साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते भी उपलब्ध करता था। अब पुलिस जिस व्यक्ति से उसने नकली नोट लिए थे। उस पकड़ने के लिए बंगाल जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास एक युवक नकली नोट बेचने की फिराक में घूम रहा है। घटना की खबर लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से पांच सौ रुपए के 280 नकली नोट मिले थे।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह दो लाख रुपए के नोट पश्चिम बंगाल से अपने दोस्त से लेकर आया था। कुछ नोट उसने बाजार में चला दिए थे, और बचे हुए 1 लाख 46 हजार रुपए के साथ वह पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम सैफूल बताया, जो वर्तमान में गुलमोहर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसके पास से जो नोट मिले हैं, उसका कागज पाकिस्तान का है। ऐसे में पुलिस अब मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जा रहा है।

पुलिस को उसके पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। जिन व्यक्ति को नकली नोट देने के लिए आया था। उस नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि विदेशी नंबर हैं। इसके अलावा आरोपी युवक ने बताया कि वह साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते भी उपलब्ध करता है। वह दो साल पहले ही भोपाल में रहने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।