WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News: बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों में नुकसान

अफ़ीम सहित रबी उपज प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी

1620
WhatsApp Image 2022 03 09 At 6.26.21 PM 696x841

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। बीते दो दिनों से आसमान में छाए बादल आफ़त बनकर बरस गये तेज़ वर्षा के साथ अनेकों गांवों में ओलावृष्टि भी हुई।

जिले के मल्हारगढ़, मंदसौर, सुवासरा, सीतामऊ, गरोठ क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार-बुधवार को बेमौसम की मार पड़ी है।

इस प्रतिनिधि को मजेसरा के शिवशरण सिंह सिसोदिया, करजू के शंकरलाल आंजना, पिपलिया के अनिल शर्मा आदि कृषकों ने बताया कि अचानक हुई हल्की तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई जिसके कारण खड़ी फसलें प्रभावित हुई।
गेंहू, ईसबगोल, अलसी, चना, मैथी में नुकसान हुआ।

WhatsApp Image 2022 03 09 at 6.26.21 PM 1

अंचल की विशिष्ट पैदावार अफ़ीम में भी बड़े नुकसान की आशंका हो गई है। हजारों काश्तकारों द्वारा अफ़ीम डोडे पर लूणी चिरणी कर अफ़ीम एकत्र की जा रही है। बरसात और ओले गिरने से डोडे की अफ़ीम पानी में धुलगई इसके चलते संग्रह पर असर पड़ेगा।

 

आकोदड़ा, नन्दावता, मजेसरा, निम्बोद, एलची, दलौदा, चपलाना, मंदसौर, सेमलिया हीरा, भावगढ़, मल्हारगढ़, पिपलिया विशनिया, पटेला, सीतामऊ, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ आदि स्थानों पर बरसात के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज़ की गई है। पीड़ित किसानों ने नुकसानी के तत्काल सर्वे की मांग की है।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल, मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित किसानों ने सर्व कर राहत दिये जाने की मांग की है।

भोपाल में मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री को जिले में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से को अवगत कराया है।