WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mental Health Screening Camp : मानसिक स्वास्थ्य परिक्षण शिविर आयोजित, 137 विद्यार्थियों ने कराया परिक्षण!

162
WhatsApp Image 2026 05 14 At 16.58.31

Mental Health Screening Camp : मानसिक स्वास्थ्य परिक्षण शिविर आयोजित, 137 विद्यार्थियों ने कराया परिक्षण!

Ratlam : डॉ कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय के विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें मेडिकल कॉलेज के डॉ प्रहलाद पाटीदार, (असिस्टेंट प्रोफेसर) मनोरोग विशेषज्ञ डॉ आंचल गुप्ता (सीनियर रेसिडेंट) मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों से परिचर्चा की गई एवं कुछ विद्यार्थियों में समस्या पाई गई उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 16.58.30

शिविर में लगभग 137 विद्यार्थियों का परीक्षण हुआ। शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनुराधा तिवारी, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संरक्षक उमेश माहेश्वरी, राजेन्द्र कुमार जोशी द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 16.58.31 1

शिविर समन्‍वयक व्याख्याता श्रीमती कोमल सिंह द्वारा शिविर का संचालन किया गया। उक्‍त शिविर में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्रीमती डॉ सोना नागर, डॉ जितेन्द्र शर्मा, श्री विजय मुवेल, हरेन्द्र प्रताप सिंह, व्याख्याता श्रीमती मीनाक्षी कुमार, श्रीमती रंजू शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्‍य मौजूद रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालेंटियर पंडित विजय हेमकांत शर्मा ने विधिक साक्षरता के संबंध में जानकारी प्रदान की!