WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Crackdown on Adulterated Food Items : मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग की कार्यवाही लगातार जारी!

179
WhatsApp Image 2026 05 14 At 18.59.14

Crackdown on Adulterated Food Items : मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग की कार्यवाही लगातार जारी!

Ratlam : ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं प्रीती मंडोरिया ने रावटी और ताल क्षेत्र में विभिन्न दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 18.59.13

जिले के ग्राम रावटी में कार्रवाई के दौरान पंकज आईस फैक्ट्री से कुल्फी एवं कोल्ड्रिंक्स, विकास ट्रेडर्स से बादाम और चना दाल तथा अभय कुमार गांधी किराना से कोकोनट कैंडी के नमूने लिए गए।

इसी प्रकार ताल में धनोतिया ब्रदर्स से रोस्टेड चना और व्हाइट मस्ती नमक, पोरवाल आईस एंड कोल्ड्रिंक्स से कुल्फी तथा पोरवाल कोल्ड्रिंक्स से स्प्राइट कार्बोनेटेड वाटर, फेंटा कार्बोनेटेड वाटर, किनके ड्रिंकिंग वाटर एवं माजा मैंगो पल्प के नमूने लिए गए।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 18.59.14 1

साथ ही किशनखेड़ा- जावरा रोड़ स्थित जय मां काली ढाबा से आटे का नमूना लिया गया। जांच के दौरान ढाबे का खाद्य पंजीयन नहीं पाए जाने पर संचालक के विरुद्ध बिना खाद्य पंजीयन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी!

सभी खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी!

कमलेश जमरा, प्रीति मंडोरिया.