WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhopal News: संचालक लोक अभियोजन अन्वेष मंगलम ने साक्षी हेल्प डेस्क के संबंध में दिए निर्देश

1223

भोपाल: प्रदेश के संचालक अभियोजन एवम महानिदेशक अन्वेष मंगलम ने कई जिलों में खुद साक्षी बनकर साक्षी हेल्प डेस्क की आज गुणवत्ता का परीक्षण किया।

इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी भोपाल संभाग मनोज त्रिपाठी एडीपीओ ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक अभियोजन अंतर्गत पूरे प्रदेश में अभियोजन कार्यालयों में साक्षी हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में लोक अभियोजन संचालक /महानिदेशक अन्वेष मंगलम ने आज सुबह कई जिलों में साक्षी हेल्प डेस्क में स्वंय साक्षी बनकर गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने प्रदेश के सभी जिला अभियोजन अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर साक्षी हेल्प डेस्क को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवम हेल्प डेस्क के प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी को इस संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए है।

साक्षी हेल्प डेस्क निश्चित ही पीड़ितों को न्याय प्राप्त होने में अत्यंत सहायक है,जिससे उन्हें एवम साक्षीयों को न्यायायलीन तकनीकों को समझने में आसानी होगी एवम सुलभता से न्याय प्राप्त कर सकेंगे।