WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Blasts Govt Over Price Hike : पेट्रोल पंप पर महिला कांग्रेस ने की नारेबाजी, महंगाई के विरोध में सरकार को घेरा!

228

Congress Blasts Govt Over Price Hike : पेट्रोल पंप पर महिला कांग्रेस ने की नारेबाजी, महंगाई के विरोध में सरकार को घेरा!

Ratlam : शहर के मोहन नगर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष यास्मीन शेरानी एवं रतलाम शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी की और महंगाई के विरोध में आवाज बुलंद की और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष यास्मीन शेरानी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आशिया शेरबानी, शकीला, रेशमा, निक्की, शेरबानों, मंजू बाला, आरिफा कछवाया, नौसिन शेख, दुर्गा, ज्योति एवं भावना सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी!