WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CISF Badwah: टीनेजर के गले में बाउंड्री वाल का नुकीला सरिया घुसा  

233

CISF Badwah: टीनेजर के गले में बाउंड्री वाल का नुकीला सरिया घुसा  

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह स्थित सीआईएसएफ की बाउंड्री वॉल में प्रोटेक्शन के लिए लगाया गया लोहे का सरिया एक टीनेजर के गले में घुस गया. बड़ी मुश्किल से सरिया काट कर उसे बड़वाह के सिविल अस्पताल भर्ती करने के बाद इंदौर रेफर किया गया जहां ऑपरेशन से सरिया निकाल दिया गया है.

बड़वाह के सीआईएसएफ परिसर के बाहरी इलाके वार्ड क्रमांक 2 में शुक्रवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे, अचानक एक बच्चे ने दूसरे बच्चे की चप्पल सीआईएसएफ की बाउंड्री वाल के दूसरी ओर फेंक दी. अन्य बच्चों की जीत के कारण टैटू चप्पल लेने के लिए दीवार को क्रॉस कर उतरा और उसने चप्पल बाहर फेंक दी. जब वह वापस बाउंड्री वॉल फांद रहा था, तब स्लिप होने के चलते वह गिरने लगा और बाउंड्री वॉल में प्रोटेक्शन के लिए लगा आयरन सरिया उसकी ठोड़ी से घुसकर मुंह से बाहर निकल गया और वह वही लटक गया.

घटना देखकर सभी परेशान हो गए और बच्चों ने घटना की सूचना टैटू के परिवार तथा अन्य रिहायशी लोगों को दी. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन की मदद से सरिया को काटकर मौके पर मौजूद 112 डायल पुलिस की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.

सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर यशवंत इंगला ने बताया कि नुकीला सरिया ठोड़ी के नीचे के भाग को चीरता हुआ ओरल कैविटी से बाहर आ गया था. उसका प्रायमरी ट्रीटमेंट कर ब्लीडिंग रोकने की कोशिश की गई और उसे आवश्यक पेन किलर एंटीबायोटिक दिए गए. उसे ब्लड का थक्का बनने का इंजेक्शन भी दिया गया.

उन्होंने बताया कि सरिया को निकालने पर जो ब्लड वेसल चोक हुई थी उसके अचानक खुलकर एक्सेसिव ब्लीडिंग की आशंका थी, इसलिए उसे स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास एम वाई हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कर सरिया निकाल दिया गया है और उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है और जानकारी के मुताबिक उसकी स्थिति स्टेबल है.