WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

New Twist in the Twisha Sharma Case: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कोर्ट ने की खारिज

382

New Twist in the Twisha Sharma Case: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कोर्ट ने की खारिज

भोपाल :Twisha Sharma केस में भोपाल कोर्ट ने दूसरी पोस्टमार्टम की अनुमति देने से इनकार कर दिया, लेकिन शव सुरक्षित रखने के आदेश दिए हैं. वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपने के संकेत दिए हैं, जबकि परिवार लगातार सबूत मिटाने और जांच में गड़बड़ी के आरोप लगा रहा है.ट्विशा शर्मा, जो मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं, 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं. उनका पहला पोस्टमार्टम AIIMS Bhopal में हुआ था. मामले में पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का केस दर्ज किया है.

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में पीड़ित परिवार को जिला अदालत से एक बड़ा कानूनी झटका लगा है। भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने मृतका के परिजनों द्वारा दायर की गई उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें दिल्ली एम्स (AIIMS) में शव का दोबारा पोस्टमार्टम (Re-Postmortem) कराने की गुहार लगाई गई थी। अदालत ने कटारा हिल्स पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि शव को खराब (डीकंपोज) होने से बचाने के लिए उसे तत्काल प्रदेश की किसी अत्याधुनिक संसाधनयुक्त मॉर्च्युरी में सुरक्षित शिफ्ट किया जाए। इस फैसले के बाद अब यह माना जा रहा है कि न्याय की आस में पीड़ित परिवार जल्द ही मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय  का दरवाजा खटखटा सकता है।

पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर चोट और संघर्ष  के कुछ संदिग्ध निशान मिलने के बाद से ही परिवार लगातार दिल्ली एम्स में री-पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ा हुआ था।

अदालत के फैसले से ठीक पहले कटारा हिल्स थाना पुलिस ने ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा को एक अत्यंत महत्वपूर्ण पत्र सौंपा। इस पत्र में पुलिस ने स्पष्ट किया कि एम्स भोपाल में मृतका के शव को वर्तमान में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है, जबकि शव को लंबे समय तक बिना डीकंपोज हुए पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री सेल्सियस के डीप-फ्रीजर की जरूरत होती है, जो सुविधा फिलहाल भोपाल एम्स में मौजूद नहीं है। पुलिस ने साफ किया कि उन्हें दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन साक्ष्यों को नष्ट होने से बचाने के लिए परिजन कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द शव को अपने सुपुर्द ले लें।

Twisha Sharma Death Case: आरोपी पति पर पुलिस ने किया 30 हजार का इनामी ऐलान 

Twisha Sharma Death: जीने तो ढंग से दिया नहीं, तसल्ली से मरने तो दो मुझे…