WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बदनावर-थांदला-टिमरवानी फोरलेन: मुआवजा बारिश से पहले मिलेगा, कलेक्टर ने दिया भरोसा; किसान न करें बुवाई!

910

बदनावर-थांदला-टिमरवानी फोरलेन: मुआवजा बारिश से पहले मिलेगा, कलेक्टर ने दिया भरोसा; किसान न करें बुवाई!

झाबुआ से राजेश सोनी की रिपोर्ट 

Jhabua : उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ 2028 को देखते हुए प्रस्तावित बदनावर- थांदला- टिमरवानी फोरलेन के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसानों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी प्रभावित किसानों को बारिश से पहले मुआवजा राशि दे दी जाएगी। मानसून नजदीक होने के कारण किसान असमंजस में थे कि अधिकृत भूमि पर खरीफ फसल की तैयारी करें या मुआवजे का इंतजार करें। इन दिनों खेतों में हकाई-जुताई और सफाई का काम जोरों पर है। लेकिन जिन किसानों की जमीन फोरलेन परियोजना में अधिग्रहित की गई है, वे बुवाई को लेकर निर्णय नहीं ले पा रहें थे। उल्लेखनीय है कि बदनावर से टिमरवानी तक लगभग 85 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन मार्ग का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जा चुका है।

IMG 20260523 WA0138

कलेक्टर का बयान! 

कलेक्टर झाबुआ योगेश तुकाराम भरसट ने बताया, प्रॉपर्टी का अवार्ड पास किया जा रहा है और उसका असेसमेंट चल रहा है। जिन किसानों के खेतों में पेड़, कुएं या अन्य परिसंपत्तियां हैं, उनका भी आकलन किया जा रहा है। सभी प्रभावित किसानों को बारिश पूर्व एक साथ मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

IMG 20260523 WA0142

NHAI ने भी कहा!

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन पाटीदार ने कहा, मुआवजा शीघ्र ही किसानों के खातों में हस्तांतरित होगा। किसानों से आग्रह है कि वे अधिग्रहित जमीन पर किसी भी प्रकार की जुताई-बुवाई न करें, क्योंकि मुआवजा प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद सड़क निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा।

IMG 20260523 WA0140

किसानों की मांग! 

किसानों ने प्रशासन से समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मानसून में उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े!