WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Action of Police: 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट बेचने वाला गैंग धराया, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

244
WhatsApp Image 2026 05 26 At 11.42.15 AM

Big Action of Police: 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट बेचने वाला गैंग धराया, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

दुर्ग: Big Action of Police: छत्तीसगढ़ में दुर्ग पुलिस ने 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट बेचने वाले गैंग का खुलासा किया है। इस संबंध में मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज भुतड़ा रूद्र किराना के नाम से और अपने साथियों के नाम पर बैंकों में धड़ाधड़ खाते खुलवाता था। एक आम सेविंग अकाउंट 15-20 हजार में और करंट अकाउंट 40-50 हजार रुपये में साइबर ठगों को बेच देता था।

खाता खुलवाने के लिए मिनिमम बैलेंस भी खुद ही डालता था और बाद में निकाल लेता था। तक यह गैंग 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट बेच चुका है। इंडसइंड बैंक, IDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई बैंकों में खुले इन खातों से करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है।

बालोद, गुण्डरदेही, दुर्ग, जगदलपुर तक इस गैंग ने जाल फैला रखा था।सबसे खतरनाक तरीका ये था कि बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को पहले बैंक से होल्ड कराता था। फिर खुद बैंक से संपर्क कर होल्ड हटवाकर पूरी रकम निकाल लेता था। इस तरह साइबर ठगी के पैसे को सफेद किया जाता था।गाजियाबाद, सूरत, रायपुर और जगदलपुर पुलिस भी इस आरोपी की तलाश में थी। कई मामलों में ये फरार चल रहा था।

दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर सुपेला ओवरब्रिज के पास से तीनों को दबोच लिया।पुलिस अब इन खातों से जुड़े साइबर अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। माना जा रहा है कि इस गैंग के तार देशभर के बड़े साइबर ठगी गिरोहों से जुड़े हैं। जल्द कई और खुलासे हो सकते हैं।