WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Karnataka Politics: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का जाना लगभग तय, गुरुवार सुबह मंत्रियों को ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया

312

Karnataka Politics: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का जाना लगभग तय, गुरुवार सुबह मंत्रियों को ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया

बंगलुरू: Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का जाना लगभग तय माना जा रहा है। इस बात का बाल इसलिए और ज्यादा मिल रहा है जब प्रदेश के मंत्रियों को यह मैसेज मिला कि उन्हें गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया है।

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार सुबह मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया है, जिसे सत्ता परिवर्तन की आखिरी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इसी दिन सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं.

*बदलाव अब सिर्फ औपचारिकता?* 

सूत्रों का कहना है कि अगर सब कुछ तय प्लान के मुताबिक होता है, तो करीब एक हफ्ते के भीतर नई सरकार का गठन हो सकता है. दिल्ली से मिले संकेतों के अनुसार डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि उन्हें फिलहाल अपने समर्थकों को शांत रखने को कहा गया है.

*Multi-DyCM फॉर्मूले पर काम* 

नई सरकार में संतुलन साधने के लिए एक से ज्यादा डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, सिद्धारमैया के कई करीबी नेताओं को डिप्टी CM पद और अहम मंत्रालय दिए जाने की तैयारी है.