WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ujjain News: मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन और पुनरुद्धार के लिए 200 करोड़ रुपए के “टेंपल बॉन्ड” जारी होंगे, 11 मंदिरों के लिए 1100 करोड़ रुपए की योजना

182
WhatsApp Image 2026 05 29 At 20.21.03

Ujjain News: मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन और पुनरुद्धार के लिए 200 करोड़ रुपए के “टेंपल बॉन्ड” जारी होंगे, 11 मंदिरों के लिए 1100 करोड़ रुपए की योजना

संभागायुक्त श्री सिंह की अध्यक्षता में “टेंपल बॉन्ड” के संबंध में बैठक आयोजित

उज्जैन: Ujjain News: उज्जैन में मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन और पुनरुद्धार के लिए 200 करोड़ रुपए के “टेंपल बॉन्ड” जारी होंगे। राज्य सरकार द्वारा यहां 11 मंदिरों के लिए 1100 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई है जिसमें से 200 करोड रुपए टेंपल बॉन्ड से प्राप्त किए जाएंगे।

संभागायुक्त श्री सिंह की अध्यक्षता में “टेंपल बॉन्ड” के संबंध में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई।

उज्जैन के जिन मंदिरों के लिए टेंपल बॉन्ड योजना में शामिल किया गया है वे हैं -श्री कालभैरव मंदिर, श्री मंगलनाथ मंदिर, श्री सांदीपनी आश्रम,नवग्रह मंदिर, 84 महादेव मंदिर, श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर, मां भूखी माता मंदिर, माँ गढ़कालिका मंदिर, श्री सिद्धवट मंदिर, मां बगलामुखी माता मंदिर।

संभागायुक्त श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए गए कि टेंपल बॉन्ड इश्यू करने की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी करे जिससे 31जुलाई तक टेंपल बॉन्ड लॉन्च किए जा सकेंगे। प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे।

बैठक में जानकारी दी गई कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11 मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन और जीर्णोद्धार के लिए 1100 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा । 1100 करोड़ में से 200 करोड़ रूपये के टेंपल बॉन्ड, 275 करोड़ रुपए अर्बन चैलेंज फंड और 625 करोड़ रुपए बैंको के माध्यम से प्राप्त होंगे। टेम्पल बॉन्ड 10 वर्ष के लिए इश्यू किए जाएंगे।

बैठक में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह,नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा,श्री महाकाल मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक, यूडीए सीईओ श्री संदीप सोनी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।