WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

प्रशासन आपके द्वार,ग्राम छेड़का में कलेक्टर ने खेला गिल्ली-डंडा, बैलगाड़ी की सवारी कर लिया ग्रामीण संस्कृति का अनुभव

853

 प्रशासन आपके द्वार,ग्राम छेड़का में कलेक्टर ने खेला गिल्ली-डंडा, बैलगाड़ी की सवारी कर लिया ग्रामीण संस्कृति का अनुभव

*संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट*

नर्मदापुरम। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ “प्रशासन आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत पर्यटन ग्राम छेड़का में रात्रि विश्राम के उपरांत शनिवार सुबह ग्राम भ्रमण (विलेज ट्रांजिट वॉक) कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक ग्रामीण खेल गिल्ली-डंडा खेलकर अपने बचपन की यादें ताजा कीं। होम-स्टे परिसर में गिल्ली-डंडा खेलते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि बचपन में उनके द्वारा भी इसी प्रकार के पारंपरिक खेल खेले जाते थे। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

IMG 20260530 WA0148

कलेक्टर श्री मिश्रा के साथ पुलिस अधीक्षक श्री सई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, डीएफओ, उपसंचालक कृषि, जनपद पंचायत सोहागपुर सीईओ श्री प्रबल अर्जरिया सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों ने भी गिल्ली-डंडा खेल में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने हाथ आजमाए। ग्रामवासियों ने भी इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बैलगाड़ी की सवारी कर ग्रामीण जीवन की सहजता एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया। ग्राम भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने गांव के प्राकृतिक परिवेश, स्थानीय संस्कृति एवं ग्रामीण जीवन शैली को करीब से जाना।

IMG 20260530 WA0149

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्रामीण पर्यटन को आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नागरिकों से विलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं स्थानीय पर्यटन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन से स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक जीवन शैली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। कलेक्टर ने पर्यटन स्थलों एवं प्राकृतिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी प्राकृतिक सौंदर्य एवं ग्रामीण संस्कृति का अनुभव कर सकें।