WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

रिश्वत मांगने का आडियो वायरल: 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर सस्पेंड 

268
Suspend

रिश्वत मांगने का आडियो वायरल: 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर सस्पेंड 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्वत मांगने का आडियो वायरल होने के बाद 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद SSP विजय अग्रवाल ने तुलसीराम साहू और साथ देने वाले खुर्सीपार में पदस्थ देव लाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने एक महिला को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया और छोड़ने के लिए बेटी से 50 हजार की मांग की थी।

बेटी का आरोप है कि साइबर क्राइम वालों ने भी उससे 2 लाख मांगे थे।

IMG 20260604 WA0001

पुलिस के मुताबिक, पुरानी भिलाई थाना में दर्ज केस (क्रमांक 288/2026, एनडीपीएस एक्ट) से जुड़े मामले में आरोपी पक्ष से कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुरुआती जांच में वायरल ऑडियो के आधार पर दोनों अधिकारियों की मिलीभगत पाई गई। SI तुलसीराम साहू ने रिश्वत मांगी और खुर्सीपार में पदस्थ SI देव लाल साहू ने भी साथ दिया, जो कि विभागीय नियमों के विपरीत है।