WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

घटिया निर्माण कार्य देख नाराज हुए केंद्रीय मंत्री, बिना फीता काटे ही वापस लौटे, EE को लगाई फटकार

489
WhatsApp Image 2026 06 09 At 9.45.26 AM

घटिया निर्माण कार्य देख नाराज हुए केंद्रीय मंत्री, बिना फीता काटे ही वापस लौटे, EE को लगाई फटकार

टीकमगढ़: टीकमगढ़ के लिधौरा ताल में सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांसद उत्सव धाम सभागार का उद्घाटन करने पहुंचे। सभागार के घटिया निर्माण कार्य को देखकर केंद्रीय मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और बिना फीता काटे ही वापस लौट गए।
इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री (ईई) मनोज दुबे को घटिया निर्माण के लिए कड़ी फटकार लगाई।

मंत्री ने विशेष रूप से सभागार में कोटा स्टोन की जगह सीमेंट फर्श लगाए जाने पर आपत्ति जताई, जो उद्घाटन से पहले ही कई जगह से उखड़ गया था। सभागार की सीढ़ियों की गुणवत्ता भी खराब पाई गई, जिनमें जगह-जगह दरारें आ गई थीं।

WhatsApp Image 2026 06 09 at 9.46.35 AM

यह उत्सव धाम सभागार केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा सांसद निधि से दिए गए 10 लाख रुपये की राशि से सार्वजनिक उपयोग के लिए तैयार किया गया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई थी।
केंद्रीय मंत्री ने सभागार में बैठकर पूजन तो किया, लेकिन उद्घाटन का फीता नहीं काटा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारी से कहा कि शासन की राशि का इस तरह दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्वागत-सत्कार या फूलमालाओं की कोई चाह नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण कार्य ही उनका सच्चा सम्मान है। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को सभागार के फर्श पर कोटा स्टोन बिछाने, सीढ़ियों में सुधार करने और समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, किशन पटेरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।