WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बिजली चोरी का प्रकरण बनाने पर JE के साथ महिला और उसके साथियों ने की जमकर मारपीट

249

बिजली चोरी का प्रकरण बनाने पर JE के साथ महिला और उसके साथियों ने की जमकर मारपीट

मध्यप्रदेश में खुरई के बिजली विभाग के दफ्तर में जूनियर इंजीनियर से मारपीट, बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर को लेकर कार्रवाई पर महिला और उसके साथ आए लोगों ने हमला बोला।

सागर जिले के खुरई से सरकारी कर्मचारी पर हमले की एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बिजली चोरी पकड़कर केस बनाने पर एक महिला, उसके अधिवक्ता साथी और दो अन्य लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय में जाकर  जूनियर इंजीनियर के कक्ष में घूसकर अधिकारी को पहले कुर्सी से उठाया और फिर उनपर हमला बोलते हुए पिटाई शुरू कर दी। मामले में शहरी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार ने आवास कॉलोनी निवासी मेवा लोधी के खिलाफ बिजली चोरी का प्रकरण बनाया था। आरोप लगाए गए थे कि महिला मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रही थी। बिजली विभाग की यह कार्रवाई महिला को नागवार गुजरी और अपने साथियों अधिवक्ता संतोष सिंह, नरेंद्र कुर्मी और एक अन्य युवक के साथ बिजली ऑफिस जा पहुंची।

आरोप है कि कार्यालय पहुंचते ही अधिवक्ता संतोष सिंह ने जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार को पकड़कर कुर्सी से उठाया। फिर साथ आए सभी लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।महिला व उनके परिचितों द्वारा पिटाई किए जाने के दौरान हुए शोर शराबे को सुनकर साथी कर्मचारी जूनियर इंजीनियर के कक्ष में पहुंचे और बीचबचाव किया। अन्य कर्मचारियों की समझाइश और हस्तक्षेप के बाद हमलावर शांत हुए और कक्ष से बाहर निकले।

घटना के बाद पीड़ित जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार ने शहरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।