WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Action of Administration: रामजानकी ट्रस्ट रानी घाटी मंदिर की 107 बीघा भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त,कब्जा मंदिर ट्रस्ट को सौंपा

99

Big Action of Administration: रामजानकी ट्रस्ट रानी घाटी मंदिर की 107 बीघा भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त,कब्जा मंदिर ट्रस्ट को सौंपा

ग्वालियर: सरकारी एवं मंदिरों से संबंधित जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रभारी कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश पर गई जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने विकासखंड घाटीगांव के अंतर्गत झांकरी ग्राम में बड़ी कार्रवाई कर श्री रामजानकी ट्रस्ट रानी घाटी मंदिर की 107 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

एसडीएम भितरवार श्री राजीव समाधिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों को बेदखल कर मंदिर की जमीन का विधिवत कब्जा मंदिर के पुजारी श्री कमलानंद महाराज को सौंपा गया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत 11 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

IMG 20260609 WA0141

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। मंदिर के पुजारी द्वारा भूमि की सीमाओं पर मुड्डियां गड़वाकर भूमि का कब्जा प्राप्त किया गया। जानकारी के अनुसार लगभग 35 अतिक्रमणकारी पिछले 25 से 30 वर्षों से इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे।

यह कार्रवाई एसडीएम भितरवार श्री राजीव समाधिया, एसडीओपी श्री जितेन्द्र नगाइच, तहसीलदार सुश्री रुचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार सुश्री पूजा मावई, थाना प्रभारी भितरवार एवं चीनोर सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं धार्मिक संस्थाओं की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।