WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जिला पंचायत CEO बनकर मांग रहें बैंक डिटेल, चोखवाड़ा सरपंच को आया फर्जी कॉल!

जानिए क्या है माजरा!

187

जिला पंचायत CEO बनकर मांग रहें बैंक डिटेल, चोखवाड़ा सरपंच को आया फर्जी कॉल!

राजेश सोनी की रिपोर्ट!

झाबुआ : सायबर ठगों का नया हथकंडा सामने आया है। अब ये लोग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी CEO बनकर सरपंचों और ग्राम रोजगार सहायकों को फोन कर रहे हैं। बता दें कि ग्राम पंचायत चोखवाड़ा, जनपद मेघनगर के सरपंच और रोजगार सहायक को मोबाइल नंबर 7388063896 से कॉल आया था कॉल करने वाले ने खुद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत झाबुआ बताया और भ्रामक बातचीत कर जानकारी मांगने की कोशिश की।

अगर ऐसा कॉल आए तो तुरंत करें ये 3 काम!

जानकारी न दें- कॉल काट दें, बात न बढ़ाए, रिपोर्ट करें- अपने जनपद पंचायत, जिला पंचायत या नजदीकी थाने में तुरंत सूचना दें, सायबर हेल्पलाइन- 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। झाबुआ सायबर सेल हेल्पलाइन: 70491 40517

प्रशासन का एक्शन!

मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस जांच शुरू हो गई है। सभी पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि फर्जी कॉल मिलते ही तुरंत सूचना दें।

पंचायत कर्मियों के लिए 3 गोल्डन नियम!

पहचान पक्की -CEO या कोई अधिकारी आपसे फोन पर पैसा/डिटेल नहीं मांगेगा। शक हो तो ऑफिस में जाकर या लैंडलाइन पर कन्फर्म करें, OTP= धोखा, OTP बताना मतलब खाता खाली करना। कभी न बताएं, योजना का लाभ/फंड रिलीज के नाम पर अगर कोई डिटेल मांगे तो 100% फर्जीवाड़ा हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी!

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुझे मेघनगर सीईओ से इसकी जानकारी मिली थी, मेरे द्वारा स्पष्ट किया गया हैं कि कोई भी शासकीय अधिकारी फोन पर बैंक खाता, OTP, पासवर्ड, PIN या कोई वित्तीय/व्यक्तिगत जानकारी कभी नहीं मांगता हैं, ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या निर्देश पर बिल्कुल भरोसा न करें और न ही कोई डिटेल शेयर करें!