WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Executive committee announcement : इंदौर नगर भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के बाद दबाव में कार्यकारिणी घोषित हुई

1611
Pachmarhi
Election

Indore : भाजपा की शहर इकाई ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकारिणी घोषित की। नई कार्यकारिणी में 8 पदों के लिए 29 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 50 सदस्य भी बनाए गए। नगर भाजपा की कार्यकारिणी लंबे समय से रुकी हुई थी। शहर के कार्यकर्ता इस सूची का इंतजार कर रहे थे।

ये शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक भी पहुंची थी। हाल ही में उनके इंदौर आने पर इस मुद्दे पर भी चर्चा होने की जानकारी मिली थी। यही कारण है कि उनके आने के तीसरे दिन नगर अध्यक्ष ने कार्यकारिणी घोषित कर दी।