WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Major Action by Jhabua Cyber Cell : ₹2.52 लाख की साइबर ठगी का आरोपी 3 दिन में महाराष्ट्र से गिरफ्तार थांदला पुलिस+सायबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को पालघर से पकड़ा!

21
Cyber Fraud

Major Action by Jhabua Cyber Cell : ₹2.52 लाख की साइबर ठगी का आरोपी 3 दिन में महाराष्ट्र से गिरफ्तार थांदला पुलिस+सायबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को पालघर से पकड़ा!

₹2.06 लाख की रकम होल्ड कराकर बचाई, बैंक अकाउंट फ्रीज!

राजेश सोनी की रिपोर्ट!

झाबुआ : सस्ते मोबाइल का लालच पड़ा भारी। झाबुआ जिले के थांदला में मोबाइल दुकानदार से ₹2.52 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सिर्फ 3 दिन में महाराष्ट्र के पालघर से दबोचा। एसपी झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में सायबर सेल और थाना थांदला की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ये कार्रवाई की। बता दें कि थांदला के जवाहर मार्ग निवासी मोबाइल शॉप संचालक रवि पिता प्रकाशचंद्र गादिया के पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को Vivo कंपनी का बड़ा डीलर बताया और बोला कि मैं 20 Vivo मोबाइल कम रेट में दे दूंगा”। जिसकी डील ₹2,52,680 तय हुई।

इसके बाद दुकानदार ने RTGS से ₹1,92,000 PhonePe से ₹60,680 रुपए अपने खाते से अज्ञात के खाते में ट्रांसफर किए रुपए जाते ही आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया। धोखा समझ में आते ही रवि सीधे थांदला थाने पर पहुंचे। फरियादी दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 323/2026 दर्ज कर BNS धारा 318(4) व 319(2) में दर्ज किया।

मामले की गंभीरता देखते हुए थाना प्रभारी थांदला के नेतृत्व में पुलिस टीम और सायबर सेल झाबुआ ने डिजिटल फुटप्रिंट खंगाले। लोकेशन ट्रेस कर टीम तुरंत महाराष्ट्र के पालघर के लिए रवाना हुई। जहां घेराबंदी कर आरोपी रोशन पिता राजेंद्र शर्मा, निवासी ओल्ड मनोहर रोड, फॉरेस्ट ऑफिस के पास, पालघर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में शिफ्ट कर रहा था। पुलिस ने बैंक से समन्वय कर तुरंत ₹2,06,493 होल्ड करवा दिए। बाकी रकम की रिकवरी के लिए जांच जारी है। सायबर सेल के अनुसार आरोपी फिशिंग+ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करता था।

झाबुआ पुलिस की चेतावनी!

अनजान नंबर से “सस्ते मोबाइल/लॉटरी/कैशबैक” के कॉल पर भरोसा न करें, बिना वेरिफाई किए बड़े अमाउंट का ऑनलाइन पेमेंट न करें, ठगी हो जाए तो तुरंत: 1930 सायबर हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in NCRP पोर्टल पर शिकायत करें!