WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhopal News: दो गाड़ियों की भिड़ंत, बच्ची की मौत, माता-पिता घायल

11
Georgia Tragedy :
Georgia Tragedy :

Bhopal News: दो गाड़ियों की भिड़ंत, बच्ची की मौत, माता-पिता घायल

भोपाल: बैरसिया इलाके में दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक एक वर्षीय सालेहा गत दिवस अपने माता-पिता के साथ बैरसिया की ओर जा रही थी। बाइक उसके पिता चल रहे थे, जबकि मासूम अपनी मां की गोद में थी। तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत मासूम भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर कल मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि माता-पिता का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।