
मरहूम देवानंद के गीतों से गुंजायमान हो उठा नवश्रृंगारीत गुलाब चक्कर, 30 से अधिक गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को बनाया खुशनुमा!
Ratlam : शहर के नवश्रृंगारीत ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में शहर के ख्यातनाम ग्रुप अनमोल सूर सफर द्वारा मरहूम सिने स्टार देवानंद अभिनीत फिल्मों के सदाबहार गीतों पर आधारित संगीत निशा का आयोजन किया गया। संगीत निशा में शहर के 30 से अधिक गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। जहां एक और देवानंद के सदाबहार गीतों ने श्रोताओं को पुरानी यादों से जोड़ा वहीं संचालक अनमोल सुरोलिया ने भी अपने अनोखे अंदाज में गीत प्रस्तुत करते हुए नटखट अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस संगीत निशा में हर कलाकार की प्रस्तुति ने मौजूद श्रोताओं को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। संगीत निशा से पूर्व जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से गुलाब चक्कर में आकर्षक लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया जिसकी वजह से वातावरण ने और भी मोहक रूप ले लिया समयाभाव की वजह से कुछ गीत प्रस्तुत नहीं किए जा सकें।
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के समन्वयक अश्विन कुमार शुक्ला के विशेष सहयोग से यहां प्रतिदिन व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से कायम की जाती हैं तथा लाइट एंड साउंड सिस्टम के लिए शुभम पांचाल का भी सहयोग रहता हैं। इन गायक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां अनमोल सुरोलिया, सीमा सुरोलिया, हितेश व्यास, स्वाति व्यास, दलजीत सिंह संधू, सुखबीर कौर, दिलीप सोनी, श्रीमती अरुणा सोनी, पीहू सोमानी, देवेंद्र तोमर, कैलाश यादव, जयवंत गुप्ते, शैलेंद्र तिवारी, शैलेंद्र पंवार, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, मनवीर सिसोदिया, मल्हार बक्षी, सुनील निरंजनी, मयूर व्यास, जलज शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे। संचालन कुलदीप सिंह चौहान ने तथा आभार शैलेन्द्र तिवारी ने माना!





