WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Action by Ratlam Police : जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाला गुंडा वसीम उर्फ चौकड़ी चढ़ा पुलिस के हत्थे!

96

Action by Ratlam Police : जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाला गुंडा वसीम उर्फ चौकड़ी चढ़ा पुलिस के हत्थे!

Ratlam : जिले के जावरा थाना शहर पुलिस की टीम गुरुवार, शुक्रवार की दरमियानी रात में कस्बा गश्त के दौरान गुन्नाचौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वसीम उर्फ चौकड़ी जो जिलाबदर घोषित हैं और आदेश का उल्लंघन करते हुए मामू साहब की दरगाह के पास एक मकान में रह रहा है। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वसीम को पकड़ा गया पूछताछ में उसने अपना नाम वसीम उर्फ चौकड़ी 29 पिता सईद पठान निवासी अकब बिजली घर के पीछे, होना बताया।बता दें कि आरोपी वसीम को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा पारित जिलाबदर आदेश के तहत रतलाम जिले सहित सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से 1 वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे। उक्त आदेश की विधिवत तामील भी कराई जा चुकी थी, इसके बावजूद आरोपी बिना किसी वैध कारण के जावरा शहर क्षेत्र में पाया गया।

 

पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 14 एवं 15 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को पकड़ने में जावरा थाना शहर पुलिस की टीम के साथ उप-निरीक्षक राकेश मेहरा, राहुल उपाध्याय, राजेश पंवार, सुगड़सिंह, राजेश पटेल, दीपक यादव, चन्द्रपालसिंह एवं जितेन्द्र व्यास की भूमिका रहीं!

क्या कहते हैं एसपी!

रतलाम पुलिस द्वारा जिला बदर, निगरानीशुदा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी!

एसपी अमित कुमार!