WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Weather : MP के 5 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ सबसे गर्म खंडवा और खरगोन

1331

Bhopal : प्रदेश में रात के तापमान में कमी आ रही है और दिन का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने रविवार को 5 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने के आसार है।

MP Weather विभाग के अनुसार, 27 मार्च को 5 जिलों रतलाम, धार, नर्मदापुरम, खरगोन और खंडवा में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रीवा में दर्ज किया गया। सबसे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस खरगोन, खंडवा और नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में रतलाम और नर्मदापुरम में लू का असर देखने को मिला। जबलपुर में 28 और 29 मार्च से तापमान में तेजी से बढ़ेगा। राजस्थान की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं के कारण लू चलने की भी संभावना है।

राजधानी में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज हो सकता है । इंदौर में मार्च माह के अंत तक अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास रहेगा।ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके चलते वातावरण से नमी कम होने लगी है और बादल छट गए है। यही वजह है कि तापमान में बार बार बदलाव हो रहा है। वर्तमान में महाराष्ट्र एवं उससे लगे गुजरात पर एक कमजोर प्रति चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण अब नमी खत्म होने लगी है और बादल छंटने से पूरे मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।