WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अपनी लापता बेटी की तलाश को लेकर आमरण अनशन कर रहा यह पिता, 21वे दिन बिगड़ी तबीयत

1569

नीमच: अपनी लापता बेटी की तलाश के लिए पिछले 20 दिनों से नेहा जोशी के पिता राकेश जोशी कलेक्टर कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल व आमरण अनशन पर बैठे है। जिनका एकाएक पेट दर्द होने के साथ ही स्वास्थ्य बिगड़ गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच दिया उपचार

उल्लेखनीय है कि जिले के मनासा तहसील क्षेत्र में आने वाले गांव आत्रि बुजुर्ग निवासी नेहा जोशी पुत्री राकेश जोशी पिछले करीब 14 माह से लापता है। राकेश जोशी अपनी बेटी के घर वापसी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय परिसर में करीब पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन कर रहे है। जोशी को कई समाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थन में कांग्रेस नेता तरूण बाहेत सहित करीब 10 व्यक्ति भी धरने पर बैठे है। इसके अलावा विभिन्ना संगठनों द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसे भी काफी समर्थन मिल रहा है।

जोशी द्वारा अपनी पुत्री को वापस लाने के लिए पिछले 14 माह से संर्घष कर रहे है। शुरू में मनासा पुलिस द्वारा भी प्रकरण दर्ज नहीं किया था। इसके बाद जोशी भोपाल में मंत्रियों से मिले थे। वहां से आदेश होने के बाद पुलिस ने थाने में प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। लेकिन नेहा जोशी का पता नहीं चला। जोशी अपनी पुत्री को वापस लाने के लिए करीब 21 दिनों से आमरण अनशन कर रहे है। इस दौरान सोमवार सुबह अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। इसके बाद जिला अस्पताल के डाक्टर संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और जोशी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।