WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Bus Accident : किड्स कॉलेज की बस ने स्कूटर को मारी टक्कर, तीन की मौत

2184

Bus Accident : किड्स कॉलेज की बस ने स्कूटर को मारी टक्कर, तीन की मौत

Indore : गांधीनगर इलाके के दिलीप नगर में मंगलवार दोपहर किड्स कॉलेज की बस ने स्कूटर सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में एक्टिवा सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूल बस में 55 के करीब बच्चे सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।
कॉलेज बस धार रोड की तरफ से आ रही थी, जबकि स्कूटर सवार एक लड़की और दो लड़के सुपर कॉरिडोर तरफ से क्रॉस हो रहे थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें गांधीनगर थाने के टीआई संतोष यादव ने एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल के लिए रवाना किया। बताया गया कि बाद में तीनों की मौत हो गई।
किड्स स्कूल बस में करीब 55 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ ही परिजनों से भी संपर्क करने के प्रयास कर रही है। सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। यहाँ गति अवरोधक बनाने की मांग कई दिनों से की जा रही है।