WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कार्य में लापरवाही बरतने पर सीनियर डाटा मैनेजर को अटेच किया

803

कार्य में लापरवाही बरतने पर सीनियर डाटा मैनेजर को अटेच किया

उज्जैन: कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत के सीनियर डाटा मैनेजर को आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने घट्टिया जनपद में अटेच करने के आदेश जारी कर दिए है ।

उल्लेखनीय है कि आज आयोजित कलेक्टर- कमिश्नर कांफ्रेंस में जलाभिषेक अभियान की समीक्षा की गई । जलाभिषेक से संबंधित उज्जैन जिले की गलत जानकारी बिना वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए श्री मुकेश मसानी सीनियर डेटा मैनेजर मनरेगा जिला पंचायत उज्जैन द्वारा भोपाल मुख्यालय प्रेषित कर दी गई थी, जिससे जिला उज्जैन बॉटम 5 में प्रदर्शित हुआ । कार्य मे लापरवाही बरतने के संबंध में कलेक्टर द्वारा श्री मसानी को जनपद पंचायत घटिया में संयोजित किया गया है ।