WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कॉलम

Kissa-A-IAS: देश के इकलौते IAS: प्रशासन के साथ एक्टिंग भी

कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल में एक्टिंग कर बनाई नई पहचान

1999

Kissa-A-IAS: देश के इकलौते IAS: प्रशासन के साथ एक्टिंग             

https://anchor.fm/dashboard/episode/e1h5pkr

बहुत पुरानी कहावत है कि मोहब्बत में धोखा मिलने के बाद व्यक्ति या तो बर्बाद हो जाता है या फिर सफलता के शीर्ष पर पहुंच जाता है! IAS अभिषेक सिंह की कहानी भी इसी से मिलती-जुलती है। उन्होंने मोहब्बत में मिली बेवफाई को अपनी ताकत बनाया और कामयाबी की नई इबारत लिख दी। अभिषेक सिंह की एक खासियत और है कि वे एक्टर भी हैं। ‘बी प्राक’ का लोकप्रिय गाना ‘दिल तोड़ के हंसती हो मेरा’ इन्हीं पर फिल्माया गया है। रील लाइफ का गाना ‘दिल तोड़ के’ को अभिषेक सिंह अपनी रियल लाइफ के करीब पाते हैं।

Kissa -A-IAS: देश के इकलौते IAS: प्रशासन के साथ एक्टिंग भी

अभिषेक सिंह 2011 बैच के यूपी कैडर के IAS अधिकारी हैं। फ़िलहाल वे दिल्ली सरकार में उपायुक्त हैं। वे सख्त मिजाज अधिकारी माने जाते हैं, पर कोरोना काल में उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनका एक नया चेहरा उभरकर सामने आया। उन्होंने रियल लाइफ हीरो की भूमिका निभाई। ‘SIGMA’ (Students For Envolved Governance and Mutual Action) नाम का एक संगठन शुरु कर मजदूरों के लिए नई मुहिम की शुरुआत भी की। अभिषेक सिंह ने लॉकडाउन में रोजगार खोने वालों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया।

Kissa -A-IAS: देश के इकलौते IAS: प्रशासन के साथ एक्टिंग भी

दरअसल, अभिषेक सिंह के गानों के पीछे उनका बीता हुआ कल है। जब वे UPSC की तैयारी कर रहे थे, तब उन्हें एक लड़की से प्यार हुआ था। वे उस लड़की से शादी करना चाहते थे। लेकिन, उन्हें प्यार में धोखा मिला। इसके बाद अभिषेक डिप्रेशन में चले गए। ये वो दौर था, जिसने अभिषेक सिंह को जिंदगी में बहुत पीछे धकेल दिया। वे अपनी जान तक देने के बारे में सोचने लगे थे। लेकिन, फिर उन्होंने खुद को संभाला।

ब्रेकअप के दर्द को अपनी ताकत बनाया और UPSC परीक्षा की तैयारी में जी-जान से जुट गए। 2011 में उन्हें सफलता मिली और 94वां रैंक हासिल कर वे IAS बन गए।

Kissa -A-IAS: देश के इकलौते IAS: प्रशासन के साथ एक्टिंग भी

वे IAS ऐसे ही नहीं बने! इसकी प्रेरणा उन्हें परिवार से ही मिली। वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनकी मां हाउस वाइफ हैं। पिता IPS अधिकारी रहे हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हुए थे। कई चेचरे भाई भी पुलिस सेवा में हैं। छोटी बहन डेंटिस्ट है। छोटा भाई एमएनसी में काम करता है।

अभिषेक सिंह के दादा स्कूल टीचर रहे। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी IAS है। पत्नी के पिता भी आईएएस अधिकारी और दादा पुलिस में रहे। अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 बैच की IAS अधिकारी हैं। इनकी एक बेटी भी है। दुर्गा शक्ति नागपाल अवैध खनन मामले में नोएडा के समाजवादी पार्टी के एक नेता के खिलाफ मोर्चा खोलने के मामले में काफी सुर्खियों में रही। इसके बाद उन्हें निलंबन भी झेलना पड़ा था। यह मामला कोर्ट भी पहुंचा था। बाद में उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्हें बहाल कर दिया।

Kissa -A-IAS: देश के इकलौते IAS: प्रशासन के साथ एक्टिंग भी

अभिषेक को एक्टिंग का ऑफर भी अचानक मिला था। वे किसी सरकारी काम से मुम्बई गए थे। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अभिषेक सिंह के दोस्त हैं। मुकेश छाबड़ा ने इन्हें अपने ऑफिस में लंच के लिए बुलाया था। उस समय पर वहां ​पर ‘दिल्ली क्राइम’ सीजन-2 वेब सीरीज की टीम बैठी थी। मुकेश ने अभिषेक को उस टीम से मिलवाते हुए बताया था कि ये एक वेब सीरीज बना रहे हैं, इन्हें दिल्ली पुलिस से संबंधित कुछ जानकारियां चाहिए।

 

वहीं किसी ने उनसे पूछा कि आपने क्या कभी एक्टिंग की है! फिर अभिषेक से ही पूछा गया कि क्या आप एक्टिंग करना चाहेंगे! हमारी वेब सीरीज में एक किरदार है, जो IAS ऑफिसर का ही है। आपकी बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लगता है कि आप उस किरदार में फिट हो और कैरेक्टर भी रियल लगेगा। अभिषेक ने पहले कभी ऐसा कुछ किया नहीं था, तो समझ नहीं आया कि क्या जवाब दूँ! इस पर मुकेश छाबड़ा ने कहा कि हम आपको 2-3 लाइन देते हैं, आप कैमरे पर बोलकर देखो। अभिषेक को नई-नई चीजें करने का शौक रहा है, तो स्क्रीन टेस्ट दे दिया और सबको उनकी एक्टिंग पसंद आ गई। इसके बाद उन्हें शॉर्ट फिल्म का ऑफर हुआ! यहां से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी! इसका फायदा उन्हें ‘दिल्ली क्राइम’ की शूटिंग के समय मिला।

diltodkeofiasabhisheksingh 1595495949

उसी दौरान बाइक पर बैठे हुए उनकी एक तस्वीर अखबार में छपी, जिसे देखकर टी-सीरीज की टीम ने ‘दिल तोड़ के’ गाने का ऑफर दिया। उसके बाद तो अभिषेक की जिंदगी बदल गई! तीन करोड़ लोग ‘दिल तोड़ के’ गाना देख चुके हैं। उनके ‘तुझे भूलना तो चाहा …’ गाने ने यूट्यूब पर एक दिन में ही धूम मचा दी थी। इस गाने को शुरुआती समय में ही 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। इस गाने में बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल और सिमरन कौर भी हैं। लेकिन, गाने के लोकप्रिय होने की वजह है अभिषेक सिंह को माना गया। अभिषेक इससे पहले बी प्राक के साथ सॉन्‍ग ‘दिल तोड़ के’ से सुपर-डुपर हिट हो चुके थे।

IAS अधिकारी बनने के बाद अभिषेक सिंह नौकरशाही में जुट गए। लेकिन उन्होंने अपनी एक्‍ट‍िंग और म्यूजिक के प्रति दीवानगी को जिंदा रखा। वे अभी तक कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल में एक्टिंग कर चुके हैं। संभव है वे ऐसा करने वाले इकलौते आईएएस अधिकारी हैं।

लेकिन, आईएएस अभिषेक सिंह के लिए जिंदगी आसान भी नहीं रही। मथुरा में उप जिलाधिकारी पद पर रहते हुए एक दलित शिक्षक को अपने कार्यालय में उठक-बैठक कराने के मामले में भी चर्चा रहे थे। तब अभिषेक सिंह को इस अमानवीय व्यवहार के लिए निलंबित भी कर दिया गया था। बाद में वे प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली आ गए। दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात अभिषेक सिंह ने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया है।

https://anchor.fm/dashboard/episode/e1h5pkr