WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Raid on Soya Plants : MP और महाराष्ट्र के सोया प्लांटों पर केंद्रीय जांच एजेंसी के छापे

1387

 

 

बसंत पाल की विशेष रिपोर्ट

Indore : मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ सोयाबीन तेल प्लांटों पर केंद्रीय जांच एजेंसी के छापे मारे जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा महाराष्ट्र के भी कुछ सोया प्लांटों पर छापामार कार्रवाई की गई।

जानकार सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि प्रदेश के देवास, शाजापुर और गुना के तीन सोया प्लांटों के यहाँ आज तड़के छापे मारे गए। पता चला है कि प्लांटो पर यह कार्यवाही स्टॉक से अधिक माल रखने के कारण की गई। मध्यप्रदेश के तीनों सोया प्लांटों के यहाँ लिमिट से अधिक सोयाबीन का स्टाक पाया गया।

इसी तरह महाराष्ट्र के प्लांटों में भी सोया तेल, सरसों व तेल का मात्रा से अधिक स्टाक मिलने के समाचार है। इस मामले में राज्य शासन की और से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थीं। जबकि, खाद्य तेल के दाम नई ऊँचाई पर पहुँच गए। सरकारी एजेंसियों की उदासीनता के कारण आम उपभोक्ताओं को खाद्य तेल के ऊँचे दाम चुकाना पड़ रहे हैं।